Palak paneer recipe in hindi | Palak paneer recipe
पालक पनीर भारत में सभी को बेहद पसंद है , ये कहलो की पनीर की सभी डिसो में पालक पनीर सभी को बहुत पसंद है |
नमस्कार दोस्तों में किरन शाह स्वागत है आप का मेरी किचन में , आज में आपको पालक पनीर बनाने की रेसिपी बताऊँगी | तो चलिए सोरो करते है |
पालक पनीर बनाने की सामग्री :-
- पालक
- टमाटर
- प्याज
- पनीर
- लसंह
- अदरक
- मिर्ची
- तेल
पालक पनीर बनाने की विधि :-
- पालक पनीर बनाने के लिए हमें सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल लेना है |
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमे मिर्ची , प्याज , लसंह और अदरक सब डाल दे |
- फिर उसमे स्वाद अनुसार नमक डाले और फिर उसमे 1 चमच मिक्स मसाला डाले |
- फिर उसे हिलाते रहिए जब तक वो थोड़ा भुरा न हो जाए |
- जब प्याज़ भुरा हो जाए तो उसमे टमाटर डाल दो और उसे पकने के लिए छोड़ दो |
- जब टमाटर पक जाए तो उसमे तेल में भुनी पनीर डाल्दो और उसे पकने के लिए छोड़ दो | (यहाँ हमने पनीर को तेल में भुना है )
- 10 मिनट बाद उसमे पालक का साग डाल दो | (यहाँ मैंने पालक को मिक्सी में पीश लिया था )
- अब उसे लगभग 20 मिनट तक पकाते रहिए |
- 20 मिनट बाद गैस बंद करदे और लीजिए हमारी पालक पनीर बनके तैयार है |
अब हम पालक पनीर को गरमा गर्म परोसेंगे और इसे चावल या रोटी के साथ खाएँगे |
अगर आपको पालक पनीर कैसे बनाते है उसकी वीडियो देखनी हो तो आप मेरे यूट्यूब चैनल पे उसे देख सकते है |
waooo, I'm going to use this recipe..
ReplyDelete