Arhar Ki Dal ki recipe
अरहर की दाल एक ऐसी दाल है जो आए दिन सभी के घरो में रोज बनती है | इस दाल को आप कितने बार भी खाए आप इससे कभी भी बॉर नहीं होेंगे | इस दाल में अच्छी मात्रा में नुट्रिशन होता |
नमस्कार दोस्तों मैं किरन शाह स्वागत है आप का मेरी किचन में , आज में आपको बिना प्याज वाली अरहर की दाल बनाना शिखाऊँगी तो चलिए सूरु करते है |
अरहर की दाल की सामग्री :-
- अरहर की दाल
- टमाटर
- नमक
- ज़ीरा
- मसाला
अरहर की दाल की विधि :-
- अरहर की दाल बनाने के लिए हमें सबसे पहले दाल को अच्छे से पानी में धो लेना है |
- कुकर में :- फिर हमें धुली हुई दाल को कुकर में डालना है और उसमे 4 कप पानी लेना है और 1 चमच नमक उसमे डाल देना है |
- फिर हमें कुकर का ढकन लगा देना है और उसे 4 सीडी तक गैस में कम आंच में पकाना है |
- जब 4 सिटी हो जाए तो दाल को एक बाउल में डाल देना है |
- अब हमें एक कड़ाई में 3 चमच तेल डालना है |
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमे 1 छोटा चमच जीरा का डाले और फिर टमाटर डालदे |
- और फिर उसमे स्वाद अनुसार नमक डाले और उसे पकने के लिए छोड़ दो |
- फिर उसमे 1 चमच मिक्स मसाला डाल दे और मसाले को भुनने दे |
- फिर उसमे दाल डाल दे और उसे ऊबल ने दे , फिर उसमे कटा हुआ धनिया डाल दे और हमारी अरहर की दाल बनके पक गई , अब हम इससे गरमा गर्म परोसेंगे |
अब हम इसे चावल या रोटी के साथ खाएंगे |
One of my fav daal
ReplyDelete