gajar ka halwa recipe | स्वादिष्ट और बिलकुल आसान गाजर का हलवा रेसिपी | गाजर का हलवा

 

नमस्कार दोस्तों, मैं किरन शाह स्वागत है आपका मेरी किचन में | आज मैं आपको बहुत ही स्वादिस्ट और सिंपल तरीके से गाजर का हलवा  बनाना सिखाऊंगी | 


तो चलिए सुरु करते है गाजर का हलवा बनाने की रेसिपी |  

गाजर का हलवा बनाने के लिए आपको निम्नलिखित चीजों की जरूरत है:-
1. गाजर ( ये मैंने १ किलो  है )
2. ढूध (ये मैंने 1/2 किलो दूध  लिया है , क्युकी 1 किलो गाजर के लिए 1/2 किलो दूध बिलकुल सही है)
3. चीनी (1 कप चीनी )
4. घी (4 चमच घी)


  • सबसे पहले हमें  गाजर  को अच्छे से पानी में धो लेना है फिर उसे बारीक कद्दूकश कर  लेना है | 
  • इसके  बाद हमें  कोई भी बर्तन ले लेना है  और फिर उसमे 4 चमच घी डाल देना (अप्प कोई भी कुकिंग आयल ले  सकते है , लेकिन  मैं अप्पको घी ही लेने को बोलूंगी क्युकी घी से गाजर का रंग और खिलता है और उसमे ओर  स्वाद आ जाता है )
  • इसके बाद मैं घी को थोड़ा गरम होने देंगे और फिर उसमे बारीक कद्दूकश गाजर डाल देंगे और फिर उसे  धीरे धीरे हिलाते रहेगे , जब तक उसमे  घी अच्छे से मिलना जाये | 
  •  फिर उसमे हम दूध डालेंगे (मैंने यहाँ 1/2 किलो दूध लिया है)
  • फिर हम उसमे 1 कप चीनी डालेंगे | 
  •  फिर हम उसे करीब 25 मिनट तक दूध और चीनी में हिलाते रहेंगे |
  • फिर थोड़ी  देर और हम उसे हिलाएंगे की जब तक उसमे दूध ख़तम ना हो जाये | 
  • अब हम गैस को बंद कर देंगे और हमारा गाजर का हलवा तयार हो गया |  
तो लीजिये तयार है हमारा गाजर का हलवा और अब हम इससे गरमा गर्म परोसेंगे | 

अगर आपको गाजर का हलवा कैसे बनाते है उसकी वीडियो देखनी हो तो अप्प मेरे यूट्यूब चैनल पे उसे देख सकते है | 


Post a Comment

Previous Post Next Post